सेब का परिचय
रोज एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। इसका कारण यह है कि सेब स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्तो का खजाना होता है।
इसका इस्तेमाल आप औषधि के रूप में भी कर सकते हैं। कई रोगों को ठीक करने के लिए भी सेब का प्रयोग किया जाता है । सेब का जूस सारी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। लेकिन घर पर निकला हुआ जूस अधिक फायदेमंद होता है।
सेब क्या है
यह लाल या हरे रंग का फल होता है । वैज्ञानिक भाषा में इसे मेलस डोमेस्टिक कहते हैं। इसके फूल गुलाबी से सफेद रंग या खून के रंग के होते हैं । इसके फल माशल और लगभग गोलाकार होते हैं ।
सेब का पेड़ लगभग 7 मीटर तक ऊंचा होता है। सेब पक जाने पर लाल रंग का और मीठा होता है। सेब के बीज छोटे काले रंग के तथा चमकीले होते हैं। इसकी छाल काले रंग की होती है।
सेब के फायदे
दोस्तों सेब का जूस लोग बहुत पसंद करते हैं । सेब में पोषक तत्वों की भरमार होती है। यही वजह है कि ज्यादातर विशेषज्ञ रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार से त्वचा रोग, जलन ,दिल का दौरा ,बुखार ,कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचाता है । सेब का सेवन कमजोरी बेहजमी सांसों की बीमारियों से भी लाभदायक होता है।
यह एसिडिटी ,बुखार, हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ पेचिस में भी फायदेमंद होता है। सेब दातों की बीमारी ,गठिया ,पथरी, खून की कमी को दूर करता है ।चलिए जानते हैं सेब के फायदे के बारे में।
दिमागी कमजोरी दूर करता है सेब
सेब दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग तथा हृदय मजबूत होता है। विद्यार्थियों के लिए सेव स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति बढ़ाने का आसान स्रोत है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सेब का उपयोग
रात को सोते समय दो सेब खाएं ऐसा एक हफ्ते लगातार करें। इससे पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर आ जाते हैं। सेब खाने के बाद रात में पानी नहीं पिये सेब का सेवन करने से पेट के रोग ठीक होते हैं।
सेब के औषधि प्रयोग से उतरता है बिच्छू का जहर
बिच्छू के काटने पर सेब का प्रयोग कर सकते हैं। 100 मिली सेब के रस में 500 मिग्रा कपूर मिला लें ।इसका सेवन करने से बिच्छू का जहर उतर जाता है।
सेब के गुण से खासी में लाभ
एक गिलास सेब का रस निकाल ले इसमें मिश्री मिलाकर सुबह के समय पिए इससे सूखी खांसी में लाभ होता है। तथा इससे बेहोसी की समस्या दूर होती है । भरपूर लाभ लेने के लिए रोजाना पके हुए मीठे सेब खाने चाहिए।
दांतों के रोग में सेब के फायदे
सेब चबाकर खाने से लार अधिक बनती है। जो मुंह की साफ सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है । इस तरह सेब खाने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
सेब के पेड़ के उपयोगी भाग
- फल
- पत्ते
- छाल
सेब के सेवन की मात्रा
- फल_एक बार में 1-3सेब
- सेब का जूस_5-15 मिली
सेब कहां पाया या उगाया जाता है
मुख्य रूप से सेब पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला फल है। यहां उत्तरी पश्चिमी, हिमालय में लगभग 2,700 मीटर तक की ऊंचाई पर पैदा होता है। इसकी खेती हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर आदि कई क्षेत्रों में होती है।
यहां पर दी गई समस्त जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। इलाज के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें, धन्यवाद।
Disclaimer